फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   205 couples joined hands

Gonda News: 205 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
205 couples joined hands
रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद जोड़ों को आशीर्वाद
गोंडा। विवाह गीतों की गूंज, मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच मंगलवार को 205 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। शहर के रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 188 जोड़ों ने सात फेरे लिए। 17 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विवाह की रस्मों के साथ पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई। काउंटर पर बायोमीट्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। गोंडा सदर और करनैलगंज क्षेत्र के 241 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 205 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें मनकापुर और तरबगंज क्षेत्र के 190 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोंडा सांसद के प्रतिनिधि यूपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधवी पांडेय, जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी वंदना पांडेय सहित संबंधित बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 हजार रुपये की सहायता और गृहस्थी का सामान
योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 65 हजार रुपये की सहायता के साथ गृहस्थी का सामान दिया जाता है। इसमें स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, वधू के लिए पांच साड़ियों का सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, दीवार घड़ी और सौंदर्य प्रसाधन किट शामिल है। कार्यक्रम में भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई थी। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाता है। उन्होंने पात्र लोगों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद जोड़ों को आशीर्वाद

रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद जोड़ों को आशीर्वाद

रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद जोड़ों को आशीर्वाद

रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद जोड़ों को आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed