फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छुट्टा जानवरों को स्कूल परिसर में किया कैद, छात्र-छात्राओ को पेरशानी

छुट्टा जानवरों को स्कूल परिसर में किया कैद, छात्र-छात्राओ को पेरशानी

Mon, 14 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों को स्कूल परिसर में किया कैद, छात्र-छात्राओ को पेरशानी
स्कूल में बंद किए मवेशी, पढ़ाई बाधित
विज्ञापन


गोंडा। छुट्टा जानवरों से तंग ग्रामीणों ने स्कूल में आवारा पशुओं को कैद कर दिया जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में असुविधा हो रही है। सूचना पर कोई अधिकारी या पुलिस वाले मौके पर नहीं आए।

जबकि अध्यापिका ने इसकी जानकारी 100 डायल, एसडीएम व कोतवाल को दी। उधर एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण पशुओं को स्कूल नहीं जंगल में छोड़ें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदर तहसील के जूनियर हाईस्कूल परसा फरेंदाशुक्ल थाना क्षेत्र खरगूपुर में रविवार की रात में ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों को बंद कर दिया। कहा कि योगी सरकार छुट्टा जानवरों पर लगाम लगाये, वरना किसान खेती छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अध्यापिकाएं विद्यालय पहुंची तो देखा परिसर में छुट्टा जानवर विचरण कर रहे हैं। अध्यापिका ने 100 डायल को फोन किया। थाने को सूचना दी। बाद में एसडीएम को जानकारी दी तो वह मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहे।

इससे देर शाम तक समस्या खत्म नहीं हो पायी। किसानों की मांग है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए वरना क्षेत्र के माननीय को बंधक बना दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


उधर रामलालपुरवा पर किसानों ने बैठक कर तय किया कि वोट मांगने वालों को पकड़कर छुट्टा जानवर हंकवाया जाए। इससे उनकों किसानों का दर्द दिखेगा।

एसडीएम सदर एसएन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जानवर बाहर करवा दिया है, ग्रामीणों से अपील है कि ऐसा काम न करें जिससे गांव की बदनामी हो। पंचायत कर पशुओं को सुरक्षित जगह भिजवाने का तरीका अपनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed