फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भाजपा चाहती है कि मंदिर पर बने पर आम सहमति व कानून के जरिए

भाजपा चाहती है कि मंदिर पर बने पर आम सहमति व कानून के जरिए

Wed, 03 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा चाहती है कि मंदिर पर बने पर आम सहमति व कानून के जरिए
कोर्ट और आम सहमति से होगा मंदिर का निर्माण : महेंद्र नाथ
विज्ञापन


गोंडा। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुटने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि गांधी व पटेल को मोदी ने सम्मान दिया तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व आम सहमति से ही मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय देवी पाटन मंडल के चारों लोकसभा क्षेत्र के चुनाव समिति के पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से मुखातिब होते ही गांधी परिवार पर हमला बोल दिया। कहा कि नेहरू फैमिली ने वोटों की लालच में गांधी सरनेम अपनाया, लेकिन गांधी के विचारों को छोड़ दिया।

गांधी के विचारों पर सच्चा उनके अनुयायी बनकर नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। गांधी और पटेल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन आज भाजपा-मोदी और अमित शाह उनको सम्मान दे रहे हैं, इसलिए कांग्रेस को पच नहीं रहा है।

राम मंदिर निर्माण पर भी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि राम मंदिर बने भाजपा इसकी समर्थक है। कहा कि भाजपा कोर्ट का सम्मान करती है। हम चाहते हैं कोर्ट के निर्णय और सर्व सम्मति से मंदिर बने।


कश्मीर के भाजपा विधायक रवींद्र रैना की टिप्पण कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब की आतंकियों को वोट देना पर कहा कि कश्मीर में किसी कांग्रेस नेता ने आतंकियों को प्रश्रय दिया होगा उसी पर रैना ने टिप्पणी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed