फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो साल से बंद बहराइच रेल मार्ग पर जगी ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद

दो साल से बंद बहराइच रेल मार्ग पर जगी ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद

Sun, 23 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
दो साल से बंद बहराइच रेल मार्ग पर जगी ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद
गोंडा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 29 सितंबर को देवीपाटन मंडलवासियों को बड़ा तोहफा मिल जाएगा। दो साल से बंद चल रहे बहराइच रेल मार्ग पर अब पुन: ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत 62 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित करने का चल रहा कार्य पूरा कर लिया गया है। तीन माह पहले सीआरएस के निरीक्षण में हरी झंडी मिलने के बाद रेल प्रशासन अब इस मार्ग पर ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी करने में जुट गया है।
विज्ञापन


दो साल पहले गोंडा-बलराइच रेल मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित करने के लिए देवीपाटन मंडल मुख्यालय से बहराइच व श्रावस्ती की रेल सेवा ठप कर दी गई। अमान परिवर्तन कार्य शुरू हुआ और दो साल बीत गए लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो पाया। रेल मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन, पुल, समपार फाटक, सिगनल, प्लेटफॉर्म सबके सब बेकार पडे़ रहे और बहराइच व श्रावस्ती सहित अन्य जिले के एक करोड़ लोगों के लिए आने-जाने के लिए केवल सड़क साधन का ही सहारा रहा।
विज्ञापन


करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से 62 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का अमान परिवर्तन कार्य पूरा कर लिया गया। अमान परिवर्तन के दौरान आठ बडे़ पुल, 13 छोटे पुल बनवाए गए। रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण किया गया। साथ ही इस मार्ग में पड़ने वाले समपार फाटक को रेल अंडर ब्रिज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे खंड के मुख्य संरक्षा आयुक्त अरविंद जैन ने निरीक्षण किया और उन्होंने 80 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी। अब रेलवे प्रशासन 29 सितंबर को ट्रेन सेवा शुरू कर देने की तैयारियाें में जुट गया है। रेलवे से ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी गई है जो 29 सितंबर से लागू होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक ने बताया कि 29 सितंबर को ट्रेन संचालन की तैयारी है जिसके लिए रेलवे बोर्ड के पास पत्र भेजा गया है। ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तथा बहराइच की सांसद सावित्रीबाई फूले को निमंत्रण भेजा गया है।


मंडल मुख्यालय से सवा छह बजे छूटेगी बहराइच की पहली ट्रेन
दो साल बाद रेल प्रशासन बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है जिसके तहत देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से बहराइच जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 6.15, दूसरी ट्रेन 12.00 बजे, तीसरी ट्रेन शाम 5.30 बजे तथा बहराइच से गोंडा के लिए पहली ट्रेन सुबह 9.00, दूसरी ट्रेन दोपहर 2.45 व शाम को 8.15 बजे रवाना होगी। चलने वाली ट्रेनें 62 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करेंगी जिन्हें गंगाधाम, बनगाई, विशेश्वरगंज, पयागपुर, योगेंद्र धाम स्टेशनों पर ठहराव लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed