फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 buses carrying 600 devotees left for Devipatan Shaktipeeth

Gonda News: 600 श्रद्धालुओं को लेकर देवीपाटन शक्तिपीठ रवाना हुईं 20 बसें

Mon, 22 Sep 2025 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
20 buses carrying 600 devotees left for Devipatan Shaktipeeth
गोंडा। बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ के लिए सोमवार को 20 बसें 600 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। रोडवेज प्रबंधन ने देवीपाटन मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 50 बसें लगाई हैं। रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि देवीपाटन मेले के लिए बसें तैयार हैं। सभी बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट ऐड बॉक्स की जांच कर ली गई है। चालकों व परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को 20 बसों से 600 श्रद्धालुओं को देवीपाटन शक्तिपीठ के लिए रवाना किया गया। पहले दिन उम्मीद से कम श्रद्धालु आए। मंगलवार को नवरात्र की द्वितीया पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पूछताछ कार्यालय पर तीन पाली में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। देर शाम तक श्रद्धालुओं के इंतजार में 30 बसें डिपो में खड़ी रहीं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो रात में भी बसों को रवाना किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed