फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2 complaints deal in tehsil

तहसील दिवस में 2 शिकायतें निपटीं

Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
2 complaints deal in tehsil
तुलसीपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस से बिना सूचना के नदारद दो अफसरों से जवाब तलब किया गया है। डीएम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूद के बावजूद तहसील दिवस में आए 62 मामलों में दो का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन


तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहीं डीएम प्रीति शुक्ला ने कहा कि सभी अफसर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पेंडिंग न रखें। मुख्यमंत्री कार्यालय से मामलों के निस्तारण की क्रास चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ितों के मोबाइल पर फोन करके मुख्यमंत्री कार्यालय से मामलों के निस्तारण की जानकारी की जा रही है। अफसर शिकायतों का निस्तारण लंबित नहीं रखें।

फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट मिलने पर संबंधित  अफसर को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले तहसील दिवस के लंबित मामलों का तीन दिन के अंदर निस्तारण कराकर रिपोर्ट न देने वाले अफसरों को डीएम ने चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस के दौरान मंगलवार को राजस्व के 22, पुलिस के 7, विकास के 5, विद्युत के 2, समाज कल्याण के 8 समेत 62 मामले निस्तारण के लिए डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें सिर्फ दो मामलों का मौके पर हो पाया।


लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन अर्जुन प्रसाद व डीसीओ वाईपी सिंह बिना सूचना के तहसील दिवस से नदारद थे। उनसे जवाब तलब किया गया है।

समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, बीडीओ गैसड़ी व नगर पंचायत तुलसीपुर के मामले लंबित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय अफसरों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।

इस दौरान एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीएफओ अंकेश श्रीवास्तव सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed