फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.46 Lakhs withdraw by forging fake KCC

फर्जी केसीसी बनवा कर बैंक से निकाल लिए 2.46 लाख

Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
2.46 Lakhs withdraw by forging fake KCC
मनकापुर (गोंडा)। धुसवा गांव के रहने वाले एक किसान के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फोटो लगाकर दलाल और बैंक कर्मियों ने मिलकर केसीसी बनाकर किसान के खाते से लगभग ढाई लाख रुपये निकाल लिए। किसान के भाई ने जब किसी काम के लिए खतौनी निकलवाई तब इस मामले की जानकारी पीड़ित को मिली। उप जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को बैंक शाखा प्रबंधक, फील्ड अफसर व कुछ दलाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धुसवा खास गांव निवासी गौरीशंकर मिश्र पुत्र वृजमोहन ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा मनकापुर के शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर ने कुछ दलालों से साठ-गांठ करके धोखाधड़ी से उसके खतौनी संख्या 1789/0 में 1740 हेक्टेयर व गाटा संख्या 2576/2 में 65 90 हेक्टेयर (12 बीघा) कृषि भूमि पर फर्जी केसीसी बना कर 2 लाख 46 हजार निकाल लिए और उक्त भूमि के खतौनी पर केसीसी का कर्ज पोस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि दस्तावेज व फोटो पर उसका हस्ताक्षर नहीं है। पीड़ित के भाई उमाशंकर नौ सितंबर को अपने किसी काम से जब खतौनी निकलवाई तब इस मामले की जानकारी हुई है। किसान गौरीशंकर के अनुसार भाई द्वारा इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली से घर आकर बैंक से जानकारी हासिल की तो पता चला कि केसीसी के माध्यम से 4 सितंबर को ही बैंक से उक्त पैसे को निकाल लिया गया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक मनकापुर, बैंक फील्ड ऑफिसर व कुछ दलाल अज्ञात के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed