{"_id":"43d505cf20e5f3783550dbfd3fb370f6","slug":"1958-booths-were-administered-polio-drops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1958 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1958 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि 1958 पोलियों बूथों पर रविवार को शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक हर बूथ पर पिलाई गई है। कई बूथों पर छापेमारी कर दवा पिलाने का जायजा भी लिया गया। जो बच्चे रविवार को दवा पीने से वंचित रह गए हैं, सोमवार को ऐसे बच्चो को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
इसके लिए 1141 हाउस टू हाउस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही 72 ट्रांजिट टीमों के अलावा 42 मोबाइल टीमें भी इसमें लगाई गई हैं। जो रविवार से अभियान के तहत गांव-गांव बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी।
रविवार को महिला अस्पताल में नवजात बच्चों को सुबह 9 बजे पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले पहुंचे और यहां मलिन बस्ती में रहने वाले उन बच्चों को दवा पिलाई, जो हर बार दवा पीने से वंचित रह जाते थे। सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि तकरीबन 25 बच्चों को मलिन बस्ती में दवा पिलाई गई है। जिसमें इलाकाई लोगों का पूरा सहयोग मिला।