{"_id":"5b423fcd4f1c1b3d5e8b4673","slug":"191531068365-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर बनाए नहीं तो 2019 में साफ हो जाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर बनाए नहीं तो 2019 में साफ हो जाएगी भाजपा
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर बनाए, नहीं तो 2019 में साफ हो जाएगी भाजपा
गोंडा। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को यहां दो टूक कहा कि भाजपा हिंदुत्व व मंदिर एजेंडे से दूर जा रही है। यदि 2019 तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा साफ हो जाएगी।
हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह रविवार को यहां झूलेलाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं को सुनील सिंह के साथ प्रदेश के संयोजक केके सिंह व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक ने भी संबोधित किया। सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे से भटक गई है और योगी जी पर काला जादू कर दिया है।
भाजपा उपचुनाव से सबक नहीं ले रही है। भाजपा जनभावनाओं को समझ कर उसका तुरंत समाधान निकाले और उसी दिशा में कार्य करे अन्यथा हिंदू युवा वाहिनी अपना निर्णय स्वयं लेगी।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हर पल तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकारिणी में हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, जिला संयोजक शिवशंकर पांडेय, जिला महामंत्री संगठन रवि गुप्ता, जिला महामंत्री सीपी सिंह, नगर संयोजक मनोज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य को दायित्व दिया गया।