फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   फंदे से लटका कर मासूम की हत्या का प्रयास

फंदे से लटका कर मासूम की हत्या का प्रयास

Wed, 25 Oct 2017 09:30 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका कर मासूम की हत्या का प्रयास
फंदे से लटका कर मासूम की हत्या का प्रयास
विज्ञापन


गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के बवरिहा गांव के मजरे बरईनपुरवा में सोमवार को गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने एक आठ साल के मासूम को फंदे से लटकाकर जाने से मारने का प्रयास किया।

मासूम के साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में उसके पिता ने थाने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के बवरिहा गांव के मजरे बरईनपुरवा के रहने वाले सोमई का आठ साल का बेटा कृष्णदेव गांव के प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में दूसरी कक्षा का छात्र है। सोमई के मुताबिक सोमवार को कृष्णदेव घर के बाहर अपने साथी बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव के ही रहने वाले दो युवक उसे बकरी चराने के बहाने से अपने साथ बुला ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद दोनाें ने उसे जमकर पीटा और जान से मारने की नीयत से रस्सी का फंदा बनाकर कृष्णदेव को एक पेड़ से लटका दिया।

उनकी इस हरकत को साथ खेल रहे बच्चों ने देखा तो शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे और उसके परिवारवालों को इसकी सूचना दी। इधर दोनाें आरोपी मासूम को लटकाने के बाद भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कृष्णदेव को फंदे से नीचे उतारा ओैर बेहोशी की हालत में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।


कृष्णदेव की हालत में सुधार होने पर मंगलवार को सोमई ने तरबगंज थाने में दोनो आरोपी रामलाल और कृष्णकुमार के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनीष जाटव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed