फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधायक दीप नारायन पाण्डेय का निधन

वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधायक दीप नारायन पाण्डेय का निधन

Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधायक दीप नारायन पाण्डेय का निधन
पूर्व विधायक दीप नारायन का निधन
विज्ञापन

कटरा से दो बार बने थे विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधायक दीप नारायन पाण्डेय का रविवार सुबह हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह जिले के कटरा बाजार विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। उनके निधन से जिले में शौक की लहर फैल गई।

उनके परिवारीजनों ने बताया कि दीप नारायन पांडेय रविवार की सुबह उठकर मार्निंग वाक की। फिर घर जाकर अपने कमरे में आराम करने लगे लेकिन देर तक फिर नहीं उठे। उन्होंने करीब सुबह करीब छह बजे अन्तिम सांस ली। घर के मुखिया के अचानक साथ छोड़ कर चल बसने के सदमें में घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। 1961 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसीडेंट चुने गये। 1974 में कांग्रेस व 1977 में जनता पार्टी के टिकट से कटरा विधान सभा सीट पर चुनाव जीत कर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 1995 में वह दलित मजदूर किसान पार्टी के टिकट पर गोंडा लोक सभा सीट का चुनाव लड़ा। इसके बाद 1999 में कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा। वह सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उनके आवास पर सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख/अधिवक्ता विश्वनाथ पाण्डेय, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार दूबे, का.ईश्वर शरण शुक्ला, दीना नाथ त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी व अन्य तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथी व जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि शनिवार को वह गांधी पार्क में किसान सभा के कार्यक्रम में अपनी कार से पहुंचे। उन्होंने किसान समस्याओं के मुद्दे को उठाते हुए उसके निराकरण की मांग की। उन्होंने कार्यक्रम के बाद सभी किसान नेताओं को अपने घर पर चाय पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed