फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मां बेल्लही दरबार में भजनों की बारिश में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते

मां बेल्लही दरबार में भजनों की बारिश में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मां बेल्लही दरबार में भजनों की बारिश में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते
मां बेल्लही दरबार में भजनों की बारिश
विज्ञापन

आठवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित जागरण में रात भर बही भक्ति की धारा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शहर के बहराइच रोड स्थित मां बेल्लही के दरबार में गुरुवार शाम कीर्तन- भजनों की महफिल सजी जिसमें जुटे हजारों श्रद्धालुओं ने रात भर कलाकारों के भक्ति गीतों का रसास्वादन करते हुए भावों में गोते लगाते रहे।
शहर के प्रसिद्ध मां बेल्लही मंदिर में गुरुवार को आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम राठौर की गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद जय माता दी म्यूजिकल ग्रुप व चिराग एंड ग्रुप के बैनर तले रात भर प्रस्तुतियों की होड़ रही। इलाहाबाद से आई आंचल अग्रवाल ने तेरे दर पे आने को दिल चाहता है, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चुनरिया ओढ़ के मां, हारे का तू है सहारा सांवरे गीत प्रस्तुत कर लोगों का भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। सौरभ जयपुरिया के गीतों ने भी लोगों को भक्ति की धारा में खूब गोते लगवाए। संचालन मयंक मिश्र ने किया। भजनों की लड़ी व झाकियों की प्रस्तुतियों ने ऐसा शमा बांधा कि लोग रात भर डटे रहे। चिराग एंड ग्रुप के कलाकारों ने पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन, शिव तांडव, मां काली का दैत्य संहार की झाकियों ने लोगों को श्रद्धा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में सपा नेता सूरज सिंह ने पहुंचकर आयोजन समिति से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया। चिंटू अग्रवाल, पप्पू प्रजापति आदि सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

फोटो-2,3,4
इनसेट
...थोड़ी देर के लिए डबडबा आई सबकी आंखे
गोंडा। इलाहाबाद से आई आंचल अग्रवाल ने एक बेटी के दर्द भरे गीत मैं गुडिय़ा तेरे आंगन की प्रस्तुत कर सबको बेटियों के बारे मे सोचने पर विवश कर दिया। बेटियों के दर्द पर यह आधारित गीत इतना प्रभावशाली रहा कि गीत खत्म होने के बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed