फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   187 couples took the seven vows, 12 got married

Gonda News: 187 जोड़ों के कराए सात फेरे, 12 का निकाह

Fri, 13 Mar 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
187 couples took the seven vows, 12 got married
तरबगंज के एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज में नवविवाहित जोड़े को उपहार देती जिला​धिकारी व अन्य। -स्रोत:
तरबगंज। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद 187 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 12 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक प्रेम नरायन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी समेत अन्य ने वर-वधुओं को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 242 जोड़ों ने आवेदन किया था। योजना के तहत आवेदकों के धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। इसमें 187 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के बंधन में बंध गए। 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस तरह सामूहिक विवाह में कुल 199 जोड़ों ने हिस्सा लिया।सभी विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को निशुल्क अनाज देकर अन्नदान तो प्रदेश की योगी सरकार गरीब कन्याओं का विवाह कराकर कन्यादान कर रही है। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि गरीब लोग बेटी की शादी के लिए पहले सूदखोरों से रुपये लेकर अपनी भूमि तक गिरवी रख देते थे। मगर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना से लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई है। इस दौरान नगर अध्यक्ष कमलेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक जोड़े पर खर्च किए गए एक लाख रुपये


डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 60 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में जमा कराती है। उपहार के तौर पर चांदी की पायल, बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, वधु को दो व वर को एक जोड़े कपड़े, दीवार घड़ी, सौंदर्य प्रसाधन किट आदि गृहस्थी का सामान दिया जाता है। आयोजन खर्च को मिलाकर प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed