फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   185 complaints received, solved only five

शिकायतें आईं 185, निपटीं मात्र पांच

Tue, 03 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 03 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
185 complaints received, solved only five
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम आशुतोष निरंजन ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कई लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं दबंगई करने तथा सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं कम से कम पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कराने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। तहसील दिवस में कुल 185 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  
विज्ञापन


तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित आईं। समस्याओं का निस्तारण न होने पर जब डीएम ने लेखपालों से जवाब तलब किया तो उन्होंने पुलिस का सहयोग न मिलने की बात कही।
विज्ञापन


इससे नाराज डीएम ने मौजूद तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों में जहां पर भूमि विवादों के निस्तारण में किसी भी दबंग द्वारा सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा हो या सरकारी जमीनों, तालाब, खलिहान अथवा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण या कब्जे किए जा रहे हों, ऐसे सभी लोगों के खिलाफ लेखपाल की ही रिपोर्ट पर 107-16 की कार्रवाई कराते हुए कम से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कराएं और उनकी तहसील में रोज हाजिरी लगवाएं और तब भी न सुधरें तो गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार तहसील दिवस में राशनकार्ड वितरण एवं राशन वितरण से संबंधित कई ग्राम पंचायतों से शिकायतें प्राप्त हुईं, जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति विभाग से जुड़े सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।


तहसील दिवस में कुल 185 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में सीएमओ डॉ. राकेश अग्रवाल, डीडीओ अनिल कुमार, डीएफओ टी. रगांराजू, डीएसओ विमल शुक्ला, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed