{"_id":"69f0f3b894fd8c45e50c8029","slug":"184-young-men-and-women-selected-in-campus-placement-gonda-news-c-100-1-gon1003-157206-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंपस प्लेसमेंट में 184 युवक-युवतियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंपस प्लेसमेंट में 184 युवक-युवतियों का चयन
Tue, 28 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। - संवाद
गोंडा। जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 184 युवक-युवतियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा, हरियाणा और लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर नौकरी मिलेगी।
आईटीआई में आयोजित दो दिवसीय वृहद प्लेसमेंट के पहले दिन मंगलवार को 190 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 149 का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया गया। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी शिवाकांत तिवारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 25,750 रुपये तक मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अभियान में कीन इंडिया, हीरो मोटर्स सहित पांच कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। कंपनियों ने 1300 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
वहीं, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित प्लेसमेंट में 52 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 35 का चयन दो कंपनियों द्वारा किया गया। देवीपाटन मंडल के सहायक निदेशक (सेवायोजन) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यहां भी पदों की तुलना में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रही।