फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आम यात्री बन जीएम पूर्वोतर रेलवे ने ली यात्री सुविधाओं की टोह 16-09-10

आम यात्री बन जीएम पूर्वोतर रेलवे ने ली यात्री सुविधाओं की टोह 16-09-10

Wed, 18 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आम यात्री बन जीएम पूर्वोतर रेलवे ने ली यात्री सुविधाओं की टोह 16-09-10
आम यात्री बन जीएम ने ली यात्री सुविधाओं की टोह
विज्ञापन


गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने बुधवार की सुबह अपने सैलून से उतर कर वैशाली के थर्ड एसी कंपार्टमेंट में बैठ गए और आम यात्रियों की तरह सफर करते हुए गोरखपुर निकले।

उन्होंने यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की टोह ली और कहा कि यात्री रेलवे के मेहमान होते हैं उनके साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुधवार को वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली से गोरखपुर जा रहे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल रेल मंत्री के वीआईपी कल्चर खत्म करने के आदेश का पालन करते दिखे।
विज्ञापन


वह यहां सैलून छोड़कर आम यात्रियों की तरह एसी थर्ड के बी-3 में अपने अन्य अधिकारियों के साथ सवार हो गए और गोरखपुर के लिए निकल पड़े।

इस बीच महाप्रबंधक ने अमर उजाला को बताया कि यात्री रेलवे के अतिथि हैं, उनसे अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उनकी सुरक्षा व सुविधा में कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रेनों के समय से संचालन व उसे और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। महाप्रबंधक अग्रवाल ने वैशाली एक्सप्रेस के कोचों का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेन्ट्रीकार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध करायी जा रही खानपान सामग्रियों केे गुणवत्ता की जांच की। पेन्ट्रीकार के निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर पेन्ट्रीकार ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया तथा 4 व्यक्ति अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पाये गये, जिनसे किराया एवं जुर्माना की राशि वसूल की गई।

इस दौरान एडीआरएम मुकेशकुमार, आरपीएफ के लखनऊ डिवीजन की मंडल सुरक्षा आयुक्त सहरीश सिद्दीकी, सीनियर डीएमई राजेश अवस्थी, एसीएम एमपी सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed