फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1725 voters voted in the by-election for the post of head

प्रधान पद के उपचुनाव में 1725 मतदाताओं ने किया मतदान

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
1725 voters voted in the by-election for the post of head
गोंडा। ग्राम पंचायत देवतहा में सोमवार को ग्राम प्रधान के उपचुनाव में 2915 मतदाता में से 1725 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन

दरअसल पांच नवंबर को यहां की निर्वाचित ग्राम प्रधान मालती सिंह का निधन हो गया था। जिससे ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। चुुनाव मैदान में चार प्रत्याशी थे और मंगलवार को मतगणना होगी। जिसके निर्वाचन की घोषणा होगी।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला। चुनाव सही ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या-315-316-317 प्राथमिक विद्यालय देवतहा प्रथम तथा बूथ संख्या-313, 314 प्राथमिक विद्यालय देवतहा द्वितीय में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर ग्राम प्रधान पद के लिए दिवंगत ग्राम प्रधान मालती सिंह की बहू शशि सिंह, ज्ञानमती, अंजलि तथा अजीरून्निशा चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए खरगूपुर थाना के दरोगा हरिद्वार तिवारी, दीवान हरि नरायन तिवारी, सिपाही रवि पांडेय, सुरेश कुमार मिश्र सहित दो दर्जन से अधिक पुरुष/महिला सिपाही के अलावा एक प्लाटून पीएसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed