फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1,656 advocates cast their votes in the Bar Association elections

Gonda News: बार एसोसिएशन चुनाव में 1,656 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Fri, 13 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
1,656 advocates cast their votes in the Bar Association elections
 जिला बार एसोसिएशन सभागार में मतदान करने के लिए लाइन में खड़े अ​धिवक्ता। स्रोत: संगठन 
गोंडा। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही बार भवन परिसर में अधिवक्ताओं की कतारें देखने को मिलीं। कुल 1,866 मतदाताओं के सापेक्ष 1,656 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से चली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर सघन जांच की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आठ, महामंत्री के लिए सात तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पदों के लिए भी मतदान कराया गया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद शाम से मतगणना शुरू कर दी गई है। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed