फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्क्रूटनी में कई बूथों पर बूथ कैप्चरिंग किेये जाने के उठे सवाल

स्क्रूटनी में कई बूथों पर बूथ कैप्चरिंग किेये जाने के उठे सवाल

Tue, 07 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
स्क्रूटनी में कई बूथों पर बूथ कैप्चरिंग किेये जाने के उठे सवाल
गोंडा। अलग-अलग संसदीय क्षेत्र की आब्जर्बर व आरओ ने अपने-अपने एआरओ के साथ मतदान के दौरान आयी दिक्कतों व सामान्य त्रुटियों की समीक्षा की। 57-कैसरगंज ससंदीय क्षेत्र के ऑब्जर्बर एमजी अर्डाड व आरओ राजित राम प्रजापति ने अपने एआरओ के साथ उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ मण्डी परिसर में बैठक की।
विज्ञापन


मतदान के बूथवार स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार के प्रतिनिधि श्रीराम मौर्या ने क्षेत्र के तरबगंज विधानसभा के रानीपुर समेत 12 बूथ पर जबरन बूथ कैप्चरिंग होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बराबर आब्जर्बर व उनके लाइजरनर ऑफीसर को जानकारी देते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आब्जर्बर ने कहा कि वह मौके पर लगे माइक्रो आब्जर्बर के अलावा वोट डाले गये तरीकों का अध्ययन करने के बाद तय करेंगे की किस तरह से गड़बड़ी हुई है उसी के हिसाब से आयोग की रिपोर्ट भेजेंगे। इस बारे में आरओ राजित राम प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में जो त्रुटियां थीं उसे दूर कर लिया गया है कि क्षेत्र में किसी भी बूथ पर री पोल की स्थिति नहीं है। आयोग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह से 59-गोंडा ससंदीय क्षेत्र के ऑब्जर्बर राजेन्द्र विजय राव निमवाल्कर ने आरओ डॉ. नितिन बंसल व एआरओ के साथ मतदान के बूथवार हुई दिक्कतों की समीक्षा की। इमलिया गुरूदयाल व कई अन्य बूथों पर हुए मॉकपोल के मतों व कुल पोल हुए मतों की मिलान की। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से जानकारी मांगी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, एआरओ एसडीएम सदर डॉ. नितिन गौर व उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर आरओ डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि समीक्षा की रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है। कहीं कोई रीपोल की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed