फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीपांकुर को मिला रजत पदक

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीपांकुर को मिला रजत पदक

Wed, 13 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीपांकुर को मिला रजत पदक
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीपांकुर को मिला रजत पदक
विज्ञापन


गोंडा। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर गोंडा के दीपांकुर सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। आयोजन 5 से 8 फरवरी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा जनपद से दीपांकुर सिंह ने कैडेट 65 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक प्राप्त किया। दीपांकुर ने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, मणिपुर के खिलाड़ी को परास्त कर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक दिलाया है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दीपांकुर का चयन भारतीय कैंप में किया गया है। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि दीपांकुर के इस उपलब्धि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और खिलाड़ियों को सीख मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपांकुर के जनपद आगमन पर साथी खिलाड़ियों ने गांधी पार्क में दीपांकुर का स्वागत किया। इस उपलब्धि पर दीपांकुर के पिता आनंद सिंह, माता सोनी सिंह समेत गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. ओएन पांडेय, उमेश शाह, संजू छाबड़ा, संतोष गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने दीपांकुर को शबासी दी। दीपांकुर कक्षा 11 का रघुकुल विद्यापीठ का छात्र है। कॉलेज के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed