फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परेशान उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर हुए शांत

परेशान उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर हुए शांत

Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
परेशान उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर हुए शांत
स्टेट बैंक में परेशान उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन


गोंडा । मंगुरा बाजार के भारतीय स्टेट बैंक मे़ं जमा निकासी की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया, दो घन्टे तक कैश काउंटर बन्द रहा।

हंगामा की स्थिति बेकाबू होते देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाया और अपनी देखरेख में जमा-निकासी का कार्य कराया। इसके बावजूद तमाम उपभोक्ताओं को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन


मंगुरा बाजार में एसबीआई की ब्रांच में नेटवर्क की हमेशा दिक्कत रहती है। ऊपर से प्रिंटर खराब है। जमा निकासी के बाद पास बुक प्रिंट नहीं हो पा रही है। बैंक ड्राफ्ट व अन्य महत्व पूर्ण कार्य भी नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर की कमी होने के चलते भुगतान नहीं हो पाता है। यहॉ तैनात रहे कैशियर सन्तलाल 30 मार्च 3018 को रिटायर हो गये तबसे काउंटर खाली है। मंगलवार को जमा निकासी वालों की लम्बी लाइन लगी हुई थी। बैंक में नो कैश का बोर्ड लगा था। करीब एक बजे जैसे ही कैश आया उपभोक्ता बेकाबू हो गये।

कैशियर व उपभोक्तओं में देख लेने की बात हो गयी। हंगामा बढ़ते देख कैश काउंटर करीब दो घन्टे के लिए बन्द करना पड़ा। बैंक गार्ड ने बताया कि चौकी प्रभारी को फोन करके पुलिस बुलाया गया। काउंटर देख रहे लिपिक देवेन्द्र उमराव ने बताया कि कुछ उपभोक्ता बिना लाइन के जमा निकासी करना चाहते थे।


इस पर मना करने पर उग्र हो गये। इसलिए दो घंटे तक कैश वितरण बन्द कर दिया गया था। पुलिस आने पर भुगतान किया गया। शाखा प्रबंधक एके द्विवेदी ने बताया कि कैशियर के लिए व प्रिन्टर सही करने के लिए उच्च अधिकारियों सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed