फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1600 health workers will be vaccinated on the first day

पहले दिन 1600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगा टीका

Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
1600 health workers will be vaccinated on the first day
गोंडा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले में वैक्सीन की 17 हजार 290 डोज बुधवार देर शाम पहुंच गई। भारी सुरक्षा के बीच एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर बने अस्थायी कोरोना वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। जनपद के लिए 225 लीटर क्षमता वाले 13 डीप फ्रीजर आवंटित किए गए हैं। वहीं दो डीप फ्रीजर जिला कोविड वैक्सीन स्टोर पहुंच गए हैं। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए स्टोर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होनी है। पहले दिन 1600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 16 चयनित स्थानों पर जिला मुख्यालय से वैक्सीन भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी चयनित टीकाकरण सेंटरों से मांगपत्र मांगा गया है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिले के आला अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। कहीं कोई दिक्कत न आये, इसके लिए पल-पल की नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज चौधरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर टीकाकरण केंद्र पर तीन कक्ष होंगे। पहले कक्ष को लाभार्थी कर्मचारियों के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है। दूसरे कक्ष में टीकाकरण किया जाएगा तथा तीसरे कक्ष में टीका लगने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। यदि किसी लाभार्थी को टीका लगने से कुछ दिक्कत महसूस होगी तो इमरजेंसी के डॉक्टर उसका इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने किया निरीक्षण
कोरोना वैक्सीन स्टोर का गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों व डीप फ्रीजर की व्यवस्था का जायजा लेते हुए वैक्सीन वितरण के बारे में स्टोर प्रभारी पंकज तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने टीकाकरण सेंटरों तक वैक्सीन भेजने के लिए वैक्सीन वैन, आइस बॉक्स के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

आज भेजी जाएगी लाभार्थियों की सूची
पहले दिन टीकाकरण सेंटरों पर वैक्सीन की पहली डोज किन लाभार्थियों को दी जाएगी, इसकी सूची शुक्रवार तक सभी 16 केंद्रों पर भेजी जाएगी। सूची के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर 100 लाभार्थी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से पूरे देश में एक साथ टीकाकरण का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद जिले के केंद्रों पर टीका लगाने का काम किया जाएगा। टीका लगने के बाद किसी लाभार्थी से प्रधानमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये उसका हाल-चाल भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed