{"_id":"6795232762482bc9710b5c80","slug":"16-injured-in-fighting-fighting-also-took-place-in-medical-college-gonda-news-c-100-1-slko1026-131538-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारपीट में 16 घायल, मेडिकल कॉलेज में भी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारपीट में 16 घायल, मेडिकल कॉलेज में भी भिड़े
Sat, 25 Jan 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। भूमि विवाद को लेकर शनिवार को देहात कोतवाली के नरायनपुर ईधा गांव में हुई मारपीट में 16 लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ।
नरायनपुर ईधा गांव में पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए जमीन की नाप कराते समय शनिवार को चंद्रमणि मिश्र और अनिल मिश्र में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के चंद्रमणि मिश्र, वीरेंद्र कुमार मिश्र, सत्यम मिश्र, पिंकी मिश्रा, मीना मिश्रा, पुनीता, चेयरमैन मणि, प्रिंस मिश्र, रजनीश मिश्र, अनिल मिश्र, गंगोत्री प्रसाद, विवेक मिश्र, राहुल मिश्र, रेनू व सचिन मिश्र समेत 16 लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे तो चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर नगर व देहात कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।