{"_id":"67b617deebfa6096a3077612","slug":"16-chc-labs-will-be-made-hi-tech-reports-will-be-available-sitting-at-home-gonda-news-c-100-1-gon1001-132926-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईटेक बनेगी 16 सीएचसी की लैब, घर बैठे मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईटेक बनेगी 16 सीएचसी की लैब, घर बैठे मिलेगी रिपोर्ट
Wed, 19 Feb 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मशीन की जांच करता टेक्नीशियन।
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ई-लैब की सुविधा मिलेगी। यहां मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। फोन पर टेक्स्ट मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए रिपोर्ट मिल जाएगी। मरीज कहीं भी उसका प्रिंट निकालकर डॉक्टर को रिपोर्ट दिखा सकते हैं। मैनुअल के साथ ऑनलाइन रिपोर्ट मिलने से प्रतिदिन 650 से अधिक मरीजों को राहत मिलेगी। सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से 65 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ आठ-दस प्रकार की जांच ही हो पा रही थी, अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब पर या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था। प्रतिदिन एक सीएचसी पर 40 से अधिक मरीजों को खून से संबंधी जांच करानी पड़ती है। अब पीओसीटी संस्था की ओर से हाईटेक लैब बनाने की शुरुआत की गई है।
संस्था से जुड़े लैब टेक्नीशियन विनय शुक्ल के अनुसार सभी सीएचसी पर अत्याधुनिक मशीनों को इंस्टाल कर दिया गया है। कम से कम 65 प्रकार की जांचों के रसायन खरीदे गए हैं। साथ ही ई-लैब की शुरुआत की जाएगी। पैथोलॉजी में जांच के लिए मरीजों को पंजीकरण के साथ अपना मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। जांच मशीनों व कंप्यूटर को सर्वर से जोड़ा गया है। रिपोर्ट तैयार होते ही उसे सर्वर पर अपलोड कर दिया जाता है। इसके बाद एक खास सॉफ्टवेयर के जरिये जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
जारी रहेगी मैनुअल तरीके से जांच रिपोर्ट देने की व्यवस्था
ई-लैब होने के बावजूद भी मैनुअल तरीके से जांच रिपोर्ट दिए जाने की व्यवस्था पूर्व की भांति जारी रहेगी। जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं है या वह सीएचसी से ही रिपोर्ट लेना चाहते हैं तो वह मैनुअल रिपोर्ट ले सकते हैं।
बेहतर व्यवस्थाएं से मरीजों को मिलेगा लाभ
सीएचसी पर ई-लैब की शुरुआत की जा रही है। कुछ स्थानों पर ऑनलाइन रिपोर्ट मिलने की शुरुआत हो गई है। अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑनलाइन रिपोर्ट दिए जाने व सभी अनिवार्य जांच किए जाने की व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलेगी।
- डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ