फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1577 devotees of Ram reached Gonda by two trains and were felicitated.

Gonda News: दो ट्रेनों से गोंडा पहुंचे 1577 रामभक्त का आदर-सत्कार

Wed, 07 Feb 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
1577 devotees of Ram reached Gonda by two trains and were felicitated.
नवाबगंज/गोंडा। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन व पूजन के लिए रामभक्तों के ट्रेनों से शहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गोंडा व नवाबगंज के कटरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों से 1577 रामभक्त पहुंचे। आदर सत्कार के बाद इन भक्तों को रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों से अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया।
बिहार के मुंगेर से चली पूर्वोत्तर रेलवे की पहली आस्था ट्रेन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची । ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन पर मौजूद रेलवे के कर्मचारी सभी कोचों के सामने खड़े हो गए। इस दौरान पूरा स्टेशन जय श्रीराम के नारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने कर्मचारियों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आस्था ट्रेन बिहार के मुंगेर से 11 सौ श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को रोडवेज की बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। एक अन्य आस्था स्पेशल ट्रेन भी मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर से चलकर गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें 477 रामभक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed