फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गोंडा व कैसरगंज में और गाढ़ा हुआ भगवा का रंग

गोंडा व कैसरगंज में और गाढ़ा हुआ भगवा का रंग

Thu, 23 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा व कैसरगंज में और गाढ़ा हुआ भगवा का रंग
गोंडा। 2019 में 2014 से भगवा रंग और गाढ़ा हो गया है। गुरुवार को आए परिणाम में गोंडा व कैसरगंज संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने गठबंधन के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है। मतगणना में पहले राउंड से ही दोनों सीटों के भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। कैसरगंज से भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने ढाई लाख मतों से भी अधिक के अंतर से विजय हासिल की। वहीं गोंडा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह भी 1.65 लाख मतों से अधिक के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। दोनों सांसदों ने अपनी पिछली जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जीत का अंतर बढ़ाया है। साथ ही इस बार दोनों सांसदों को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा मत भी हासिल हुए हैं।
विज्ञापन


गोंडा से भाजपा के कीर्तिवर्धन को मिले पांच लाख से अधिक मत
जिले की गोंडा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया 505640 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को 165482 मतों से पराजित किया। पंडित सिंह को 337655 मत मिले। 25036 मत पाकर तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल रहीं। गोंडा सीट पर 8352 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस सीट पर चुनाव लड़ रहे कुल 15 प्रत्याशियों में से 12 नोटा के बराबर भी मत हासिल नहीं कर सके। यहां से चुनाव लड़ने वाले अन्य उम्मीदवारों में आसमान दत्त मिश्र को 3696, कुतुबुद्दीन खान डायमण्ड को 6181, मो. जावेद अंसारी को 1521, धनीराम चैधरी को 3508, पीर अली खान को 1918, मुबारक अली को 2814, राधेश्याम मिश्र को 3848, हाफिज अली को 2092, मो. अरबी को 2545, नरेन्द्र सिंह को 3240, महेश सिंह को 5437 व विनोद कुमार सिंह को 2622 मत हासिल हुए। पिछले लोकसभा चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह 359663 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की नंदिता शुक्ला को एक लाख साठ हजार मतों से हराया था।
विज्ञापन


कैसरगंज में बृजभूषण को 5.77 लाख मत मिले
इसी प्रकार जिले की कैसरगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने 577298 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी चन्द्रदेव राम यादव को 2.59 लाख से अधिक मतों से पराजित किया। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव को 318110 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद विनय कुमार पाण्डेय उर्फ बिन्नू को 36766 मत मिले हैं। गोंडा संसदीय सीट की तर्ज पर यहां भी चुनाव मैदान में उतरे कुल 12 प्रत्याशियों में से अन्य नौ प्रत्याशी नोटा के बराबर भी मत हासिल नहीं कर सके। इस सीट पर 13107 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि यहां चुनाव लड़ने वाले उमेश कुमार को 5876, चन्द्र प्रकाश पांडेय को 3101, धनंजय शर्मा को 1986, प्रमोद कुमार को 2195, वाजिद अली को 2026, संतोष को 2150, ओम प्रकाश मिश्रा को 3069, मुन्नी देवी को 4547 तथा शिव नरायन को 4874 मत प्राप्त हुए। पिछले लोकसभा चुनाव में बृजभूषण सिंह ने 381500 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के पंडित सिंह को 78218 मतों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
कैसरगंज लोकसभा में कुल मतदाता-1791950
पुरुष मतदाता - 961059
महिला मतदाता- 830818
कुल पड़े वोट- 959759
मतदान प्रतिशत - 53.56

गोंडा लोकसभा में कुल मतदाता -1754478
पुरुष मतदाता- 954654
महिला मतदाता- 799750
कुल मतदान - 922504
मतदान प्रतिशत - 52.58 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed