फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   इंतजार खत्म: किसके सिर सजेगा ताज पता चलेगा आज

इंतजार खत्म: किसके सिर सजेगा ताज पता चलेगा आज

Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म: किसके सिर सजेगा ताज पता चलेगा आज
गोंडा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के हार-जीत को लेकर अब इंतजार का वक्त खत्म हो गया है। कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में मतों की गिनती के लिए दोनों लोकसभा सीटों के लिए कुल 98 टेबल लगाये गये हैं। गुरुवार को मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 27 उम्मीदवारों में किस उम्मीदवार के सिर पर सांसदी का ताज सजेगा इसका गुरुवार को दोपहर बाद तक पता चल जाएगा। जिले के कैसरगंज व गोंडा संसदीय क्षेत्र की 30-30 राउंड में मतगणना होगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है। मतगणना काउंटर से लेकर ईवीएम रखे स्ट्रांगरूम तक सीआईएसएफ जवानों का पहरा रहेगा। इसके अलावा पूरे परिसर की 31 क्लोज सर्किट कैमरे की निगहबानी रहेगी। 57-कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के 12 व 59-गोंडा संसदीय क्षेत्र के 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फै सला गुरुवार को ईवीएम से निकलेगा। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आने में अब सिर्फ चंद घंटे ही शेष बचे हैं। वहीं मतगणना का परिणाम करीब आने को लेकर उम्मीदवारों के दिल की धड़कने भी तेज हो गई हैं। कोई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मतगणना कराने को लेकर समर्थकों के साथ प्लान बनाने में लगा है तो कोई अपने गुरू व पुरोहितों की शरण में है। 57- कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से प्रमुख रूप से भाजपा से उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह, सपा-बसपा गठबंधन के चन्द्र देव राम यादव, कांग्रेस के विनय कुमार पाण्डेय उर्फ बिन्नू समेत कुल 12 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है। इसी तरह से 59-गोंडा संसदीय क्षेत्र से भाजपा से उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया, सपा गठबंधन से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, कांग्रेस से कृष्णा पटेल समेत कुल 12 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जनता जनार्दन की ओर से जीत का सेहरा किसके नाम लिखा है इसका फैसला दोपहर बाद तक आएगा। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हैं। दोपहर बाद तक परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



ऐसे एक साथ होगी गिनती
57-कैसरगंज संसदीय क्षेत्र -
विधान सभा क्षेत्र बूथ टेबल
कटरा बाजार 444 14
करनैलगंज- 382 14
तरबगंज- 422 14
कुल - 1248 42

59-गोंडा संसदीय क्षेत्र -
विधान सभा क्षेत्र बूथ टेबल
मेहनोन- 450 14
गोंडा- 426 14
मनकापुर- 383 14
गौरा- 375 14
कुल - 1638 56

डाकमतों के लिए लगेंगी दो-दो टेबल
कैसरगंज व गोंडा संसदीय क्षेत्र के लिए अलग-अलग डाकमतों की गिनती के लिए दो दो टेबल लगेंगे। इसके लिए कुल 40 कर्मचारियों को अलग से लगाया जाएगा। यह आरओ टेबल के बगल में एक संसदीय क्षेत्र में दो दो टेबल लगाया जाएगा। जिस पर केवल डाक मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे में हो जाएगी वीवीपैट पर्ची की मिलान
ईवीएम के मतों की गणना की क्रास चेकिंग के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार वीवीपैट के पर्ची की भी गिनती करने का आदेश दिया है। इसकी रेण्डम गिनती की जाएगी। वीवी पैट के पर्ची की मिलान में एक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों के मिलान में करीब चार घंटे का वक्त लगेगा। लॉटरी सिस्टम से बूथों का चयन कर लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बूथों के कुल हुए मतदान में वीवीपैट के पर्ची की मिलान की जानी है। इसमें यह देखा जाएगा कि जो वोट प्रत्याशी को मिला है वही पर्ची वीवी पैट से निकली कि नहीं। इससे यह स्थिति साफ होगी वोटर ने जिसे वोट दिया है उसी को वोट गया है। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बूथों के वीवी पैट पर्ची की मतों से मिलान की जानी है।

मंडी स्थित सामान्य आवागमन के लिए बंद रहेगा रोड
जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सामान्य तौर पर आवागमन को मंडी स्थित गोंडा बहराइच बाईपास को बंद कर दिया है। लखनऊ व बहराइच जाने वाले वाहनों को बड़गांव पुलिस चौकी से ही लखनऊ रोड की ओर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा बहराइच रोड से आने वाले वाहनों को शहर में बस स्टॉप की ओर और डीजल डिपो के पीछे वाले बाईपास से लखनऊ रोड के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। सभी चौराहे पर नागरिक व यातायात पुलिस को लगाया गया है। पुलिस के अधिकारी मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को चेक कर ही आने देंगे।


मतगणना कर्मियों को तीन पालियों में दी ट्रेनिंग
जिला प्रशासन की ओर से मतगणना कर्मियों को बुधवार को जिला पंचायत सभागार में तीन पालियों में ट्रेनिंग दी गई। मतगणना कार्मिक प्रभारी/सीडीओ आशीष कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कर्मचारियों को मतगणना को लेकर जरूरी टिप्स दिये। प्रशिक्षकों की टीम ने कर्मचारियों को ईवीएम नंबर का मिलान करने, मतपत्र लेखा सील चेक करने, पर्यवेक्षकों को गणना सीट पर मतों की संख्या नोट करने के साथ सभी अभिकर्ताओं से सीट पर हस्ताक्षर कराने की जानकारी दी। कर्मचारियों को मशीन को सावधानी से खोलने के साथ ग्रीन बटन आन कर वोटों की गणना करने को लेकर सावधानियां बतायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed