Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   154 schools merged due to low enrollment

Gonda News: कम नामांकन के चलते 154 विद्यालयों का हुआ विलय

Thu, 03 Jul 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
154 schools merged due to low enrollment
गोंडा। जिले के आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह, पंडरीकृपाल और बभनजोत में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन अपेक्षित सुधार न होने के कारण सरकारी स्कूलों से छात्रों और अभिभावकों का मोहभंग होता गया और बच्चों का रुझान निजी विद्यालयों की ओर बढ़ता गया। जिले में कम नामांकन के चलते 154 विद्यालयों का आपस में विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। शासन के आदेश पर जिले के कुल 2,609 विद्यालयों में से 154 विद्यालयों को कम नामांकन के आधार पर दूसरे विद्यालयों में विलय कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक झंझरी ब्लॉक प्रभावित हुआ है। जहां 29 विद्यालयों को मर्ज किया गया। इसके बाद परसपुर में 27, बेलसर में 19 और करनैलगंज में 12 विद्यालयों को जोड़ा गया है। बीईओ डॉ. समय प्रसाद पाठक का कहना है कि विद्यालयों की विलय से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि कुल 154 विद्यालयों की पेयरिंग की गई है। कम नामांकन के कारण यह निर्णय लिया गया है। यदि बच्चों को इससे कोई कठिनाई होती है तो पेयरिंग के आदेश पर पुनर्विचार किया जाएगा। बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत एआरपी का चयन अधर में
नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक ब्लॉक में पांच अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) नियुक्त किए जाने हैं। लेकिन अब तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पहले चरण में मात्र 19 शिक्षक ही चयन परीक्षा पास कर सके। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की रुचि की कमी के कारण पर्याप्त आवेदन नहीं आए। जिससे दोबारा परीक्षा कराना संभव नहीं हो सका।


विलय के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
पंडरीकृपाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर को करीब दो किलोमीटर दूर सालपुर सेमरा प्राथमिक विद्यालय में मर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को अभिभावकों और बच्चों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीण बजरंग तिवारी, राजेश पांडेय ने कहा कि बिना आम सहमति के स्थानीय विद्यालय को दूर के विद्यालय में मिला दिया गया है। जिससे बच्चों को आने-जाने में कठिनाई होगी। प्रदर्शन में संचित राम, सुमित्रा, राधा देवी, संजय तिवारी और शैजल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed