फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शहर के मेवातियान में एक घर से 35 लाख की चोरी

शहर के मेवातियान में एक घर से 35 लाख की चोरी

Sat, 18 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के मेवातियान में एक घर से 35 लाख की चोरी
35 लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन


गोंडा। शहर के एक घर में घुसे चोरों ने बुधवार रात करीब 35 लाख के जेवर, नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर के सभी लोग बाहर खाना खाने गए थे।

मेवातियान के मोहल्ला न्यू कालोनी में बुधवार की रात घर के लोग बाहर खाना खाने गए थे। रात दस बजे परिवार के साथ वापस आए और घर में घुसे तो हर कमरे का सामान बिखरा था। अलमारी टूटी पड़ी थी और संदूक भी खुला था। पूरे घर में हर स्थान को देखा तो अवाक रह गए।
विज्ञापन


पूरे सामान में चोरों ने खोजबीन कर सभी महंगे सामान चुरा ले गए। करीब 35 लाख के जेवर, नकदी और सामान चोरी हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी तो कोई कार्रवाई नही हुआ। फिर कोतवाली गए, तहरीर दिया। वहां कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसपी से मिले तो रिपोर्ट दर्ज हो पाई। मेवातियान के न्यू कालोनी मकान नम्बर 421 में मोहम्मद अजीम खान के घर 35 लाख चोरी हुई है। अजीम के मुताबिक एक सोने का गले का हार, 12 अदद सोने के कंगन, सोने की 16 चूड़ियां और 10 अंगूठी, राडो और टाइटन घड़ी, मोबाइल और 11 हजार रुपये नगद चोर चुरा ले गए।

अजीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में इसकी लागत 35 लाख से अधिक की लागत बताई है। पुलिस इतनी बड़ी चोरी की घटना को पहले छुपा रही थी फिर दर्ज ही करना पड़ा।
फोटो-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed