फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 करोड़ से बन रहा ओवर हेड टैंक, नगर वासियों को मिलेगा शुद्घ पानी

15 करोड़ से बन रहा ओवर हेड टैंक, नगर वासियों को मिलेगा शुद्घ पानी

Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 करोड़ से बन रहा ओवर हेड टैंक, नगर वासियों को मिलेगा शुद्घ पानी
15 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन


गोंडा। 15 करोड़ की लागत से करनैलगंज नगर पालिका व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। पानी की टंकियों का निर्माण शुरू हो गया है।

भविष्य में नगरपालिका परिक्षेत्र की सीमा बढ़ोतरी के बाद भी पानी की समस्या नहीं होगी। करनैलगंज नगर क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है। चार पंप हाउस बनाने व दो ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


इस पानी आपूर्ति की पाइपलाइन 32 किलोमीटर की एरिया में बिछाने का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। वर्ष 2015 के सर्वे तथा आने वाले समय में नगरपालिका पर क्षेत्र में शामिल होने वाले गांव को भी यह स्वच्छ जल आपूर्ति का लाभ देने के लिए उन्हें भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ग्राम करुआ, घोसी पुरवा, नचनी एवं करनैलगंज ग्रामीण तथा करनैलगंज शहर, सकरौरा ग्रामीण, सकरौरा नगर के मजरों को शामिल किया गया है। इस पानी टंकी की स्थापना में 14 करोड़ 97 लाख रूपय का खर्च आ रहा है।

इसमें चार पंप हाउस तहसील के पीछे व कोतवाली के सामने एवं कटरा बाजार रोड तथा नगर पालिका परिसर में बनवाया जा रहा है। दो पानी की टंकियां प्रस्तावित हैं जो ओवरहेड टैंक का काम करेंगी। नए सीमांकन के तौर पर करनैलगंज नगर को दो जोन में बांटा गया है।

जिसमें पहले जोन में करीब सवा 6 किलोमीटर तथा दूसरे जोन में 24 किलोमीटर से अधिक की पाइप लाइन बिछाई जानी है। यह स्वच्छ जल आपूर्ति योजना के तहत वर्ष 2045 तक की पानी की जरूरत को पूरा करने का कार्य हो रहा है। दो ओवर हेड टैंक में पहले ओवरहेड टैंक से 2200 किलो लीटर तथा दूसरे ओवरहेड टैंक से 500 किलोमीटर पानी की जल आपूर्ति प्रतिदिन की जा सकती है।

आने वाले समय में करनैलगंज नगर पालिका का परिक्षेत्र बढ़ाने में करनैलगंज नगर की सीमा से सटे करनैलगंज ग्रामीण, सकरौरा ग्रामीण व पिपरी राजस्व ग्राम के मजरों को नगर पालिका परिषद में शामिल करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए इस पानी आपूर्ति की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
मौजूदा नगरपालिका अध्यक्ष रजिया खातून के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन ने बताया कि यह कार्य पिछली सरकार में ही प्रस्तावित था कार्य अधिक होने के नाते जल निगम द्वारा इसका काम धीरे-धीरे संचालित किया गया अब इस कार्य को अंजाम देने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जिससे करनैलगंज नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल आपूर्ति की जा सकेगी।


वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा कार्य

14 करोड़ 97 लाख रूपय से इस कार्य को कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र को भी इस पानी टंकी से जोड़ा जाएगा। जिससे लगभग एक लाख की आबादी को स्वच्छ जल आपूर्ति कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य तेजी से चल रहा है जिसे वर्ष 2018 नहीं पूरा हो जाने का अनुमान है। -दीपक सिंह, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed