फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 teachers wages cut on the missing

नदारद 15 शिक्षकों का काटा वेतन

Thu, 29 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 15 teachers wages cut on the missing
शिक्षक गए हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
सात स्कूलों के औचक निरीक्षण में गुरुवार को बिना सूचना के नदारद रहने वाले 15 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन एवं मानदेय काट दिया गया। हेडमास्टर का आकस्मिक अवकाश पंजिका पर चढ़ाने के आरोप में शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने बताया कि गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय समदा के निरीक्षण में लक्ष्मीनरायण मौर्य व प्रियंका श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय समदा की शिक्षिका चंद्रलेखा, शिक्षामित्र तनवीरुल हसन व शिवकुमारी, प्राथमिक विद्यालय बगाही की हेडमास्टर मारिया बानो, शिक्षिका रेनू चौहान व शिक्षामित्र विजय लक्ष्मी एवं अल्पना सिंह, यूपीएस एहलाहवा की शिक्षिका आकृति सिंह व प्रतिभा यादव, शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के पीएस मकुलहवा के शिक्षक निजानंद व बालकराम, श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के यूपीएस खम्हिरिया हेडमास्टर जितेंद्र सिंह व तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएस लोहेपनिया के शिक्षक गोरख भारती औचक निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के स्कूल से नदारद पाए गए।
विज्ञापन


इन सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों का अनुपस्थित अवधि का वेतन एवं मानदेय काट दिया गया है। वहीं, यूपीएस खम्हिरिया के शिक्षक अमित सिंह का हेडमास्टर जितेंद्र सिंह के आकस्मिक अवकाश पंजिका पर चढ़ाने के आरोप में वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed