फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 students' faces lit up after receiving job offer letters

Gonda News: नौकरी का ऑफर लेटर पाकर 15 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

Thu, 18 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 students' faces lit up after receiving job offer letters
एलबीएस महाविद्यालय में नौकरी के लिए चयनित होने के बाद खुशी जताते विद्यार्थी। -संवाद
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल व उन्नति फाउंडेशन बंगलूरू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ओपन इंटरव्यू में में 60 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 15 को निजी कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया। पहले इन्हें 35 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 18 हजार से 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

चयनित छात्रा अनुपमा यादव ने कहा कि कॉलेज में ही निशुल्क प्रशिक्षण व प्लेसमेंट की गारंटी से हमें अपने भविष्य को लेकर भरोसा मिला है। आकांक्षा सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 35 हजार तक वेतन की नौकरी मिलना हमारे परिवार के लिए भी गर्व की बात है। संतोषी मौर्या व रेशम मौर्या ने नौकरी के लिए चयनित होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र ने कहा चयनित अभ्यर्थियों को बैंकिंग, एनबीएफसी और निवेश संस्थानों में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव जैसे पदों के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल, ग्राहक प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता और फील्ड एक्सपीरियंस पर जोर रहेगा। प्रशिक्षण के बाद 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed