फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15.5 quintal seeds will be distribute to the farmers

किसानों को बांटा जाएगा 15.5 क्विंटल बीज

Mon, 16 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 16 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
15.5 quintal seeds will be distribute to the farmers
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
खरीफ सीजन की फसलों के लिए कृषि विभाग 15,440 क्विंटल बीज का वितरण करेगा। बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पंजीकृत किसानों को किया जाएगा। कृषि विभाग के बीज गोदामों पर अनुदानित व गैर अनुदानित बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की भांति शंकर प्रजाति का बीज वितरण ब्लॉकवार गोदामों पर निजी कंपनियों की ओर से किया जाना है। कृषि विभाग बीज वितरण की मॉनीटरिंग करेगा। शासन की ओर से जिले में बीज वितरण के लिए 14 बीज कंपनियों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इस बार भी गोदामों पर केवल उन्हीं किसानों को बीज दिया जाएगा, जिन्होंने प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों को ही शासन की ओर से सब्सिडी भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला कृषि अधिकारी गोंडा विनय सिंह ने बताया कि किसानों को ब्लॉकों पर लगे स्टाल पर सभी फसलों का बीज बांटा जा रहा है। किसान बीज के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा लें।

 

किसानों के खाते में डीबीटी के तहत सीधे अनुदान की रकम भेजी जाएगी। ब्लॉक गोदाम पर बीज बांटा जा रहा है। किसान कभी बीज ले सकते हैं। किसान पंजीयन कराने के समय अपने बैंक के अपडेट खाता व खतौनी आदि का ब्यौरा दें, ताकि उनके बैंक खाते में बीज की सब्सिडी आसानी से पहुंच सके। ’



इनसेट 
किसानों को वितरण किया जाने वाली बीज व बिक्री रेट 
धान बीज की शंकर प्रजाति              रेट (रुपये प्रति किलो)
एराइज 6444                         275
पीएचबी-71                        290
27 पी- 31                        300
जेआरएच-5                        240
यूएस- 382                        240
वीएनआर 233                        272    
स्वर्णा एसएवीए-127                    290
धान्या डीएएच-772                    275
नोट - बीज का रेट रुपये प्रति किलो में है और सभी प्रजाति के बीज पर 130 रुपये प्रति किलो सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। 

इनसेट 
खरीफ सीजन की अन्य फसलों के बीज रेट 
बीज                     रेट 
उरद                         170 
मूंग                         125
तिल                         111.70
मूंगफली                     111.70
अरहर                     0.00
सोयाबीन                     150
नोट- सभी बीज पर 20 रुपये प्रति किलो अनुदान दिया जाना है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed