फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1488 people were quarantined in two blocks

दो ब्लॉकों में 1488 लोगों को किया क्वारंटीन

Wed, 08 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
1488 people were quarantined in two blocks
करनैलगंज (गोंडा)। बुधवार को दो ब्लॉकों में कुल 1488 लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन में रखा है तथा 122 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। क्षेत्र में लगातार कोरोना से बचाव के लिए क्वारंटीन में रहने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य टीमें एवं प्रशासन किसी भी तरीके से कोताही नहीं बरत रहे हैं। अकेले करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 122 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 288 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हलधरमऊ क्वारंटीन वाले कुल मरीजों की संख्या करीब 12 सौ के ऊपर हो गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि अलग-अलग गांव एवं नगर के विवेकानंद विद्यालय में क्वारंटीन वाले लोगों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। वहीं कुछ लोग हल्की-फुल्की बीमारी के चलते दहशत में आ गए और जांच कराने के लिए अनुरोध किया। जिस पर 122 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है। 288 लोगों में करीब 70 लोग विवेकानंद विद्यालय में मौजूद हैं। बाकी लोगों को उनके गांव उनके घरों में ही क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी हलधरमऊ के अधीक्षक डॉक्टर एसपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद से बुधवार की शाम तक उनके सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव में क्वारंटीन कराने वाले लोगों की संख्या 12 सौ के आसपास हो गई है। लगातार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। जिस पर स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर पहुंच कर उन्हें क्वारंटीन कराते हैं और किसी भी प्रकार के बुखार, सर्दी, जुकाम, सर दर्द, उल्टी या दस्त आने की शिकायत पर उन्हें गांव में ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह निर्देश जारी किए गए हैं कि लोग घरों से निकलकर बाजार तक न पहुंचे। उन्हें दवाओं की उपलब्धता उनके घरों पर ही कराई जाए और जो लोग क्वारंटीन में रखे गए हैं उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। विवेकानंद विद्यालय में क्वारंटीन वाले लोगों को रहने एवं खाने की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। तथा लगातार नजर रखी जा रही है। तहसीलदार करनैलगंज, खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज व हलधरमऊ को देखभाल में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed