{"_id":"5b8986ff42c79206ed67e223","slug":"141535739647-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न घोटाले में दो माफिया समेत सात के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न घोटाले में दो माफिया समेत सात के खिलाफ चार्जशीट
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ के अनाज घोटाले में दो माफिया समेत सात के खिलाफ चार्जशीट
गोंडा। एक करोड़ के अनाज घोटाले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अनाज माफिया धर्म प्रकाश व सुहेल अहमद समेत सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 525 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है।
इसके अलावा इस अनाज घोटाले में खाद्य रसद विभाग के दो विपणन निरीक्षकों व एक सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किये जाने के लिए अभियोजन की स्वीकृत मांगी है।
वजीरगंज के बंधवा गांव में पकड़े गये निजी गोदाम में करोड़ों रुपये के अनाज घपले में बहुत बड़े अनाज माफियाओं का सिंडीकेट का खुलासा हुआ था। बड़े पैमाने पर पकड़े गये सरकारी अनाज के इस केस में शासन से लेकर विधान सभा में भी मामला गूंजा था।
विज्ञापन
कार्डधारकों के हिस्से के अनाज के घोटाले में निगरानी में फेल्योर जिले के तीन अधिकारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। सीएम की ओर से इस मामले में जिले के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। जिला प्रशासन ने घोटाले की जांच को क्राइम ब्रांच को सौंपा था।
क्राइम ब्रांच ने उठान प्रक्रिया में लगे ट्रांसपोर्टरों व अनाज माफियाओं व उनके गुर्गों से अनाज की खरीद फरोख्त करने वाले तमाम ट्रांसपोर्टरों व गल्ला व्यापारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किये।
क्राइम ब्रांच ने अनाज माफिया नगर के निवासी धर्म प्रकाश गुप्ता को सरकारी अनाज को साठ किलो की बोरी में लाने वाले लोगों से अनाज की खरीद करने, सुहेल अहमद को सरकारी अनाज को 50 से 60 किलो बनाने कर बेचने, गोदाम संचालक पवन सिंह व शिवम सिंह को गोदाम में खरीद कर रखने, सुरेश कुमार को धर्म प्रकाश से 12 टन चावल की खरीद-फरोख्त करने, अनिल व दद्दन को घपले में शामिल होने जैसे कई घपले में शामिल होने का आरोपी बनाया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सभी आरोपियों पर सरकारी अनाज के घोटाले की 525 पन्ने की पटकथा लिखी है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी इन्द्रजीत सिंह यादव ने बताया कि उक्त सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि खाद्य रसद विभाग के गोदाम प्रभारी मनोज शुक्ला,भारत सिंह व सहकारी विभाग के सचिव विजय ओझा के चार्जशीट दाखिल करने की अभियोजन स्वीकृत मांगी गई है।
पुलिस की पांच जांच टीमों ने की घेराबंदी
जिले के एक करोड़ रुपये से अधिक के अनाज घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडीकेट की घेराबंदी के लिए एसपी लल्लन सिंह ने अपने मातहतों की चार टीमों को लगाया था। सीओ सदर, सीओ तरबगंज,एसओ वजीरगंज, क्राइमब्रांच के अलावा स्वाट टीम को लगाया था।
हाई प्रोफाइल खाद्यान्न घोटाले के मामले में शासन की सख्ती को देखते हुए खाद्यान्न घोटाले की जांच की मानीटरिंग एसपी खुद कर रहे थे। इस मामले में टीम के सहयोग से क्राइम ब्रांच 10 लोगों को जेल भेजवाने में कामयाब हुई।
अनाज घोटाले की फेहरिस्त बड़ी अभी चलेगी जांच
कुछ माह पहले वजीरगंज क्षेत्र में जो खाद्यान्न घोटाला पकड़ा गया है उसकी फेहरिस्त लंबी है। अभी उसकी जांच चलेगी। लेकिन अब तक की जांच में जो प्रक्रिया पूरी हो गई है उसमें जांच टीम ने अनाज घोटाले के सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
- लल्लन सिंह, पुलिस अधीक्षक