फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अब जिला अस्पताल में मिलेगीं सस्ती दवाइयां

अब जिला अस्पताल में मिलेगीं सस्ती दवाइयां

Sun, 15 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में मिलेगीं सस्ती दवाइयां
अब जिला अस्पताल में मिलेगी सस्ती दवाई
विज्ञापन


गोंडा। महंगी दवाओं से छुटकारा दिलाने तथा गरीबों के परिवारीजनों को सस्ती दवाइयां मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का रविवार को शुभारंभ हुआ।

आयुक्त सुदेश कुमार ओझा, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा व डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


आयुक्त ओझा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, की ओर से गरीबों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए 1 जुलाई 2015 को इस योजना की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में सरकार की ओर से उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम कर दिए हैं और सरकार की ओर से जन औषधि स्टोर बनाए गए हैं, जहां जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाईयां ब्रांडेड या फार्मा की दवाईयों के मुकाबले सस्ती होती हैं, जबकि प्रभावशाली उनके बराबर ही होती हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि लोग सरकार की ओर सस्ते दामों पर दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए जन औषधि केन्द्र से दवाईयां लें और सस्ते दामों में वहीं उच्च क्वालिटी की दवाइयां खरीद कर अवसर का लाभ उठाएं।

सीएमओ डा. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन कम मूल्य पर उपलब्ध हैं साथ ही इसकी क्वालिटी में किसी तरह की कमी नहीं हैं।

यह जेनेरिक दवायें मार्केट में मौजूद हैं जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं। इस योजना में आम नागरिकों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम कीमत पर दवाइयां मुहैया करायी जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में खोले गए प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर 180 दवाइयां उपलब्ध हैं जिनमें ज्यादा प्रयोग होने वाली उसी उच्च गुणवत्ता दवाईयों की बाजार मूल्य से बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रमा शंकर मिश्रा, डा. आरपी सिंह, संजय गुप्ता, एसपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed