फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 college entrance examination ten

१४ कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा दस को

Sat, 02 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
झंझरी शिक्षा क्षेत्र के कंसापुर स्थित समाजवादी अभिनव विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा देवीपाटन मंडल के 14 कॉलेजों में दस अप्रैल को होगी। शुक्रवार को इसकी तैयारी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने बताया कि समाजवादी अभिनव विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए दस अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे के बीच देवीपाटन मंडल के 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी अभिनव विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक का प्रवेश मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आठ अप्रैल तक जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे, बलरामपुर के मनमोहन शर्मा,बहराइच के प्रतिनिधि डॉ.गोरखनाथ पटेल, प्रधानाचार्य राम सिंह आदि मौजूद रहे। 


परीक्षा के लिए गोंडा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, करनैलगंज में कन्हैलाल इंटर कॉलेज, मनकापुर में आरपी इंटर कॉलेज, तरबगंज में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, बलरामपुर में डीएवी इंटर कॉलेज, तुलसीपुर में कस्तूरबा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, उतरौला में एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज, बहराइच में महराजा सिंह इंटर कॉलेज, कैसरगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नानपारा में शंकर इंटर कॉलेज, महसी में राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा तथा श्रावस्ती के इकौना में जगतजीत सिंह इंटर कॉलेज, जमुनहा में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज तथा भिनगा में राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed