{"_id":"5e9093d98ebc3e6fab4123c5","slug":"1350-quarantines-including-ambulance-personnel-gonda-news-lko517194174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंसकर्मी समेत 1350 क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंसकर्मी समेत 1350 क्वारंटीन
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी का नतीजा है कि जहां भी टीम को शंका होती है तो स्थानीय पुलिस की मदद भी ला जा रही है और लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में एक एंबुलेंसकर्मी समेत 1350 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं 500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही लगातार सभी ग्रामीण इलाकों में निगरानी की जा रही है। जिससे कि यदि कहीं बाहर से आया है और उसका पता नहीं लग पाया है तो जांच हो सके। जिले की करनैलगंज, हलधरमऊ और मुजेहना सीएचसी पर खास सतर्कता बरती जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजेहना में दो लोगों को संदेह के आधार पर क्वारंटीन किया है जिसने एक एंबुलेंस का कर्मचारी भी शामिल है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र पुत्र दीपनारायण निवासी ग्राम लालपुर, मुंबई से आया था। उसे संदेह के आधार पर क्वारंटीन किया गया है। वहीं बहराइच निवासी संतोष कुमार पुत्र राम तीरथ निवासी जो कि एंबुलेंस में कर्मचारी है। इन दोनों को भैया हरिभानदत इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में 227 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। इन पर बराबर निगरानी रखी जा रही है। जिले की सभी सीएचसी पर सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों का डाटा जुटाया जा रहा है। इनमें से जिनमें भी गंभीर लक्षण दिखेगा उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिसका सैंपल भेजा जा रहा उसकी रिपोर्ट आने तक उसे आइसोलेशन में रखा जाता है।
करनैलगंज में 871 तो हलधरमऊ में 473 क्वारंटीन
बाहर से आने वाले जिले में अधिकांश लोग करनैलगंज और हलधरमऊ क्षेत्र में आये हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर निगरानी में लगी हुई है। करनैलगंज में कुल 281 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 871 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हलधरमऊ सीएचसी के अंतर्गत 243 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 473 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। करनैलगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि बराबर क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी से संपर्क साधा जा रहा है जिससे कोई भी चूक न होने पाये।
विज्ञापन
जिले के सभी लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण
कोरोना वायरस की लड़ाई अब धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों के सेंपल कलेक्ट करने में परेशानी को देखते हुए सभी लैब टेक्नीशियन और लैब सहायकों को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे आने वाले समय में यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो जांच में कोई भी रूकावट नहीं आ पायेगी। सीएमओं डॉ मधु गैरोला ने बताया कि कोरोना के बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी शिफ्ट में लगाई जायेगी। जिससे काम करने वालों को भी कुछ-कुछ दिन का समय रेस्ट करने के लिए मिल सके।
20 सैंपल की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव
जिला अस्पताल से अभी तक कुल 43 सेंपल जांच के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजी गई है। इनमें से अब तक 20 की रिपोर्ट आ चुकी है। ये सारी रिपोर्ट निगेटिव है। गुरुवार को 23 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शासन की ओर से रोजाना 25 लोगों का सैंपल भेजने के निर्देश दिये गये हैं।