{"_id":"691e0a73f67cd0ab9d0d3dc1","slug":"1350-km-of-rail-line-will-be-fenced-in-north-eastern-railway-gonda-news-c-100-1-slko1028-147486-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्वोत्तर रेलवे में 1350 किमी रेल लाइन की होगी फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्वोत्तर रेलवे में 1350 किमी रेल लाइन की होगी फेंसिंग
Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि गोरखपुर से लखनऊ तक 1350 किलोमीटर एनई रेलवे ट्रैक की फेंसिंग कराई जानी है। प्रथम चरण में गोरखपुर से लखनऊ तक फेंसिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जीएम ने कहा कि अक्सर लोग फेंसिंग उपकरणों को काटकर रास्ता बना लेते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा रहती है। लोगों को समझना चाहिए। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।
जीएम बुधवार शाम स्टेशन पर निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने लोको शेड, आरपीएफ बैरक, यार्ड, प्लेटफॉर्म, रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया। यहां मिलीं खामियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। कहा कि ओरआरएच डिपो व लोको शेड का विस्तार किया जा रहा है। जीएम ने कहा कि गोंडा से नेपालगंज तक चलने वाली ट्रेन जल्द संचालित कराई जाएगी। हालांकि, उन्होंने तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी।
जीएम ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज समेत कई प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं। जल्द पूरे कराएंगे। संरक्षा का पूरा ध्यान है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों समेत रेल गाड़ियों के संचालन एवं सुविधाओं को लेकर मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक को मिला प्रमाणपत्र
हॉक आई सर्टिफिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने महाप्रबंधक को लोको शेड गोंडा को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणपत्र दिया। लोको शेड की उपलब्धि शेड से अनुरक्षित 200वां लोकोमोटिव को महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।