फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दीक्षांत समारोह में सेवा के संकल्प के साथ मिला हुनरमंद होने का प्रमाण

दीक्षांत समारोह में सेवा के संकल्प के साथ मिला हुनरमंद होने का प्रमाण

Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में सेवा के संकल्प के साथ मिला हुनरमंद होने का प्रमाण
गोंडा। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को दीक्षांत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गोंडा व छत्रपति शाहू जी महराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बलरामपुर के करीब 500 छात्र-छात्राओं को समाज व देश की सेवा का संकल्प दिलाकर उन्हें शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


समारोह का उद्घाटन सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा पीयूष मिश्र, योगेंद्र सिंह संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु देवीपाटन मंडल, एसके प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा, एसपी मिश्र, शिवमूर्ति मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अनुदेशकों व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए श्रमदान का संकल्प दिलाया। उन्होंने आह्वान किया कि सप्ताह में एक घंटा समय निकाल कर कार्यालय व मोहल्ले में सफाई अभियान चलाएं। इसके बाद राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, छत्रपति साहू जी महाराज राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज बलरामपुर के 500 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया। उधर, दीक्षांत समारोह में साक्षी वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शील्ड एवं प्रमाणपत्र लेने पहुंचे छात्र-छात्राएं इस यादगार व सुखद पल को यादों के झरोखों में संजोने के लिए बेताब दिखे। किसी ने शील्ड एवं प्रमाणपत्र लेते सेल्फी ली तो किसी ने दर्शक दीर्घा में बैठे ही अपने लोगों के साथ यादगार क्षणों को संजोने का प्रयास किया। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर में दीक्षांत समारोह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने 150 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे।

23 टॉपरों को दिए शील्ड एवं प्रमाणपत्र
गोंडा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में दोनों जिलों के बीच टॉपर घोषित किए गए 23 छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाणपत्र दिया गया। गोेंडा के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीआर वर्मा ने बताया कि गोंडा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मेें 16 छात्र-छात्राओं को टॉपर घोषित किया गया, जिनमें सिविल प्रथम वर्ष के सुधांशू सोनी, सिविल द्वितीय की रीतिका विश्वास, सिविल अंतिम वर्ष की अंशिका श्रीवास्तव, विद्युत प्रथम वर्ष के राजेश, विद्युत द्वितीय के परमानंद, विद्युत अंतिम के सत्यम सिंह, विद्युत आईसी प्रथम की अवंतिका, विद्युत आईसी द्वितीय के आलोक, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष के आकाश कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय की अंजली सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स अंतिम के मो. तैयफ, यांत्रिक प्रथम के शुभम सिंह, यांत्रिक द्वितीय के संतोष गुप्त, यांत्रिक अंतिम की दिव्या पटेल व सिविल अंतिम वर्ष की दीपिका पांडेय शामिल हैं।


छत्रपति शाहू जी महाराज पॉलीटेक्निक कॉलेज बलरामपुर के टॉपर रहे सात छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र दिया गया, जिनमें सिविल अभियंत्रण तृतीय वर्ष की किरन यादव, द्वितीय के राजकुमार, प्रथम वर्ष के विवेक चौरसिया तथा यांत्रिक अभियंत्रण के तृतीय वर्ष के विद्या सागर यादव, द्वितीय वर्ष के शमसुदंदीन अंसारी व चंदनकुमार एवं प्रथम वर्ष के विकास कुमार वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed