फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drive to recover outstanding dues intensified; 873 electricity connections disconnected

Gonda News: बकाया वसूली अभियान तेज, 873 बिजली कनेक्शन कटे

Tue, 27 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drive to recover outstanding dues intensified; 873 electricity connections disconnected
गोंडा। बिजली विभाग ने आठ दिन में 873 कनेक्शन काटे और 8,875 बकायेदारों को नोटिस जारी किए। इस दौरान 3,160 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और 200 खराब मीटर बदले गए। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ के निर्देश पर 23 अक्तूबर से 20 दिवसीय अभियान चल रहा है। विभाग के अनुसार, कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं करने वाले 3.62 लाख उपभोक्ताओं पर 1,955.80 करोड़ रुपये बकाया है। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 83 मामले पकड़े गए। विभाग ने चेतावनी दी है कि नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। कटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ने, मीटर बाईपास करने या स्वीकृत भार से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed