फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   131 examination centers fixed, objections sought

बोर्ड परीक्षा के लिए 131 केंद्र हुए तय, मांगी गई आपत्तियां

Mon, 10 Jan 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
131 examination centers fixed, objections sought
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 131 केंद्र निर्धारित किये गये हैं। ऑनलाइन सत्यापन के बाद बोर्ड की ओर से सूची जारी कर दी गई है। अब इन केंद्रों पर किसी को आपत्ति हो तो वह 13 जनवरी तक दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण बोर्ड की तरफ से किया गया है, आपत्तियों का निस्तारण जनपदीय समिति करेगी। इसके लिए सभी कॉलेजों को जानकारी भेजी गई है। 13 जनवरी के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी बोर्ड की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 78622 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 45910 व इंटरमीडिएट के 32712 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें स्कूलों की क्षमता के आधार पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कैसे हो सकता है और कितने छात्रों का आवंटन हो सकेगा, इसे ध्यान में रखते हुए ही केंद्रों को तय किया गया है।
अभी 131 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी की है। बोर्ड परीक्षा की तिथि तय नहीं है लेकिन तैयारियों को पूरा करने में विभाग जुटा है। बताया जा रहा है कि केंद्रों को लेकर की जाने वाली आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही अंतिम रूप से केंद्र तय किए जाएंगे। अनुमान है कि बोर्ड की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद अप्रैल-मई में हो सकती हैं। फिलहाल विभाग तैयारियों में जुटा है।
बोर्ड परीक्षा के लिए 483 कॉलेजों की ओर से डाटा फीड कराया गया था। बोर्ड की ओर से अंकों के आधार पर केंद्र तय किये जाने से कई कॉलेजों को झटका लगा है। सबसे ज्यादा झटका उन कॉलेजों को लगा है जो पिछले साल केंद्र नहीं थे।

इससे उनको अंक ही नहीं मिल सका। माना जा रहा है कि आपत्तियों में ये केंद्र अपना दावा पेश करेंगे। फिलहाल इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण अधिक केंद्र नहीं बन सकते हैं। कोविड गाइडलाइन के कारण ही 131 कॉलेजों को केंद्र बनाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed