फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 positive including female doctor and child

महिला डॉक्टर व बच्चे समेत 13 मिले पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
13 positive including female doctor and child
गोंडा। अब गांव नहीं गोंडा शहर पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि गांव से आने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। शहर में लगातार कई इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार रात और सोमवार को आई रिपोर्ट में एक महिला डॉक्टर और उसके बेटे समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें मृतक व्यापारी के परिवारीजन समेत संपर्क में आने वाले चार अन्य लोगों की रिपोर्ट शामिल है। 13 में से 7 लोग नगर क्षेत्र के ही निवासी हैं। सभी को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब जिले में कुल 132 कोरोना के मामले पाये गये हैं।
विज्ञापन

शहर के साहबगंज मोहल्ले में मृतक व्यापारी के घर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनके परिवार और घर में काम करने वालों में व्यापारी समेत नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से व्यापारी की लखनऊ के कोविड लेवल-3 में मौत हो चुकी है। अब तक व्यापारी के संपर्क में आये लगभग 40 से अधिक लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये। इनमें तीन एक साथ मृतक व्यापारी के घर के ही लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें व्यापारी की बहू जो कि डेंटल सर्जन है और शहर में जय नारायण चौराहे के पास अपनी क्लीनिक चलाती है, उसमें भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका लगभग चार साल का का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है। व्यापारी का एक भाई और अकाउंटेंट का पिता भी कोरोना से ग्रसित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाके बन गये हॉटस्पॉट
अब कोरोना का संक्रमण शहर के कई इलाकों में फैल रहा है। इससे शहर के कई मोहल्ले हॉटस्पॉट बन गये हैं। बडगांव क्षेत्र में जहां रानीबाजार और साहबगंज हॉटस्पॉट बने हुए हैं वहीं चौक से सटा मोहल्ला पटेलनगर भी हाटस्पाट बन गया है।
अस्पताल के तीन और कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गए
शहर के पटेलनगर स्थित एक निजी अस्पताल में 16 जून को पहला मामला सामने आया था कि जब एक नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक बार फिर अस्पताल के तीन और कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

रविवार देर रात और सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें से सात लोग नगर क्षेत्र के और 6 अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवासी हैं। मृतक व्यापारी की एक डॉक्टर बहू और बेटे के साथ उनका एक भाई और पॉजिटिव अकाउंटेंट के पिता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सबको कोविड लेवल-1 में भेजा गया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक इलाज किया जा रहा है। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed