फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 people from same family won battle with Korana in home isolation

यूपी : होम आइसोलेशन में रहकर एक ही परिवार के 13 लोगों ने जीती कोराना से जंग

Mon, 03 May 2021 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 May 2021 02:30 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना हो गया। परिवार के छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी कोरोना की चपेट में आने से बीमार हो गए।

विज्ञापन
13 people from same family won battle with Korana in home isolation

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना हो गया। परिवार के छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी कोरोना की चपेट में आने से बीमार हो गए। मगर परिवार के लोगों को हौसला नहीं टूटा। आखिरकार पूरे परिवार ने बुलंद हौसलों की बदौलत कोरोना से जंग जीत ली।

विज्ञापन


शहर के मालवीय नगर के रहने वाले केबी सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए। इसके उनका 13 सदस्यों को पूरा परिवार यानि छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक कोरोना की चपेट में आकर बीमार हो गए। केबी सिंह बताते हैं कि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


यह चिंता करने या घबराने का समय बिल्कुल भी नहीं है। कोरोना संक्रमित लोगों के लिए सहनशीलता, साहस से काम लेने का समय है। विचार धाराओं में बंट कर लड़ने एवं एक दूसरे पर दोषारोपण करने का समय नहीं है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं, सुविधाएं क्या हैं? क्या नहीं है? कैसी होनी चाहिए? इस विषय पर बहस करने का अब समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना पीड़ितों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने का समय है। स्वयं को सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार की सुरक्षा एवं बचाव के उपाय करें। अपने पड़ोसी, मित्र, जानकार एवं रिश्तेदार सभी को फोन से संपर्क करके उनकी कुशलता पूछते रहें। कोरोना से बीमार लोगों को बीमारी से ठीक हुए इंसान का कोई न कोई उदाहरण अवश्य सुनाएं।

अगर किसी को दवाई एवं भोजन आदि की आवश्यकता है तो उसकी जितनी मदद कर सकते हैं या किसी अन्य से करवा सकते हैं अवश्य करें। केबी सिंह बताते हैं कि उनके पूरे परिवार के के सभी सदस्य सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीते थे, सेंधा नमक एवं हल्दी डालकर गरारा करते थे।

इसके अलावा नींबू, संतरा, आंवला का सेवन प्रतिदिन करते थे। दिन में दो बार गर्म पानी से भाप लेते थे और दूध में हल्दी डालकर पीते थे, सुबह-सुबह 10 से 15 मिनट तक धूप में बैठते थे। अपने डॉक्टर तथा आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के सुझाव पर दवा लेते थे। ये सभी उपाय कारणगर साबित हुए और अब पूरा परिवार स्वस्थ्य है। केबी सिंह ने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए सुझाव दिया है कि वह घबराएं नहीं और ये उपाय करें अवश्य स्वस्थ्य होंगे और खुशहाल रहेंगे।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से योग प्राणायाम कारगर साबित हो रहा है। हर सुबह अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी के साथ ही लंबी सांस खींचकर ओम का उच्चारण करने से कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है।


मेडिटेशन के साथ कोरोना संक्रमित अपने घर में ही कुल मिलाकर कम से कम आधा घंटा वॉक करें। ये उपाय कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे। केबी सिंह के परिवार के लोगों ने भी योग प्राणायाम हररोज करके खुद को कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed