फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12th candidate died due to tractor-trola collision

ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से 12वीं के परीक्षार्थी की मौत

Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
12th candidate died due to tractor-trola collision
मंगुरा बाजार( गोंडा )। सड़क हादसे में 12वीं के एक छात्र की मंगलवार को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। छात्र के पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए जो सपना संजोय था, वह बेटे की मौत से टूट गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा गांव निवासी रामसरोज शुक्ल का बेटा सत्यनरायन (19) गंगाप्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज लौव्वा टेपरा में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मंगलवार की दोपहर बाइक से परीक्षा देने बीएस इंटर कॉलेज तरबगंज जा रहा था। रास्ते में गोंडा-बेलसर मार्ग पर हरखापुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉला से हुई टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला समेत भाग निकला। छात्र के मौत की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक को पकड़ने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। रामसरोन बताया कि सत्यनरायन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतपुरवा खोरहंसा में शादी तय की थी। 25 अप्रैैल को सत्यनरायन की शादी होनी थी। उन्होंने बेटे की शादी धूमधाम से करने के सपने संजोए थे, शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी। मगर बेटे की मौत से शादी का सपना टूट गया। कोतवाल देहात राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉला चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed