फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   127 villages are in high risk zone for mosquito borne diseases

Gonda News: 127 गांव मच्छरजनित बीमारियों के हाई रिस्क जोन में

Sat, 28 Jun 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
127 villages are in high risk zone for mosquito borne diseases
गोंडा। जिले की 127 ग्राम पंचायतों को मच्छर जनित बीमारियों के हाई रिस्क एरिया की श्रेणी में रखा गया है। इन गांव क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, जेई, एईएस व सामान्य बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेषतौर पर कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई करेगा। बीते दो वर्षों में इन पंचायतों में मच्छर जनित बीमारियों के सबसे अधिक केस सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हो रही है। इसके चलते ही विभाग की ओर से वेक्टर जनित बीमारियों की जद में आने वाले गांवों की सूची तैयार कराई गई है। वर्ष 2025 में हाई रिस्क जोन में आने वाली ग्राम पंचायतों की संख्या 105 से बढ़कर 127 हो गई है। इनमें डेंगू व मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक होती है।
विज्ञापन

इसकी रोकथाम के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 11 विभागों के सात हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूक करेंगे। इसके साथ ही जगह-जगह साफ सफाई कर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई रिस्क जोन में हर रविवार मच्छरों पर वार
हाई रिस्क वाले गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत हर रविवार मच्छर पर वार यानि हर रविवार को गांव में जाकर छिड़काव कराने के साथ ही गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अक्तूबर तक इन गांवों के साथ पूरे जिले के गांवों में डीडीटी (डाईक्लोरो- डाईफेनिइलन-ट्राईक्लोराएथेन) का छिड़काव कराया जाएगा। विभाग की ओर से इन गांवों में जागरूकता के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि जिले के 127 ग्राम पंचायतें हाई रिस्क एरिया में चिन्हित की गई है। माह भर संचालित होने वाले विशेष रोकथाम अभियान के दौरान इनमें प्राथमिकता के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed