{"_id":"6894eb57bd6dc5845406d0a1","slug":"127-roadways-buses-ready-for-sisters-on-rakshabandhan-gonda-news-c-100-1-slko1026-142055-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज की 127 बसें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज की 127 बसें तैयार
Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज प्रबंधन ने रक्षाबंधन के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पर्व पर गोंडा डिपो की 127 बसों से महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के लिए प्रबंधन ने तैयारियां कर ली हैं। रूट व शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एआरएम कपिलदेव ने बताया कि रक्षाबंधन पर 08 अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की योजना लागू रहेगी। डिपो के 157 चालकों व 216 परिचालकों के साथ ही संचालन व कार्यशाला के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ होगी, उस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पर्व पर ड्यूटी करने वाले नियमित व संविदा चालकों और परिचालकों को 1,800 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। संविदा चालकों एवं परिचालकों को 1,800 के अतिरिक्त किलोमीटर की दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर भुगतान होगा। कार्यशाला के कर्मचारियों को 500 रुपये मिलेंगे। (संवाद)