{"_id":"5f301fad8ebc3eaae2694e13","slug":"1252-gave-b-ed-entrance-exam-at-four-centers-gonda-news-lko5344111165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर 1252 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर 1252 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
गोंडा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के चार केन्द्रों पर हुई। रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 1252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कोराना नियंत्रण की व्यवस्था रही, केन्द्रों पर एक सीट पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डीआईओएस की देखरेख में बनी कमेटी ने बराकर नजर रखी। परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षक मास्क में रहे। स्कूल में भी अतिरिक्त मास्क व सेनेटाइज का इंतजाम रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। केन्द्रों पर भीड़ नहीं होने दिया गया।
रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महविद्यालय, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज में हुए। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे हुई जिसमें 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1330 परीक्षार्थियों में 1253 ने परीक्षा दी, लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे हुई परीक्षा में 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिससे 1252 परीक्षार्थियों ने ही दोनो पालियों की परीक्षा में प्रतिभाग किया। कोरोना संकट को देखते हुए केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और हर केन्द्र पर एक उपनिरीक्षक के साथ ही पुलिस कर्मी तैनात रहे। केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से भी बराबर नजर रखी गई। बाहर भीड़ न जुटने पाए इसके लिए पुलिस को सतर्क किया गया था।
परीक्षा का पेपर अच्छा हुआ, माइनस मार्किंग न हो तो ठीक
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों में कोरोना संकट का डर तो था लेकिन आत्मविश्वास की कमी नही थी। परीक्षार्थी प्रिया जायसवाल ने कहा कि पेपर ठीक है, व्यवस्था भी अच्छी थी। रोहित राज ने कहा कि देर से ही परीक्षा तो हो गई, लेकिन माइनस मार्किंग न हो तो ठीक है। आरती गुप्ता ने भी कहा कि तैयारी तो हुई लेकिन कोचिंग आदि का सहारा नही मिला है। ऐसे में सरकार को सहूलियत देनी चाहिए। इसी तरह विवेक कुमार कौशल ने कहा कि परीक्षा में आया पेपर सही था, काफी हद तक सवालों को हल करने में दिक्कत नही हुई। वर्षा ने कहा कि परीक्षा के लिए एक सीट पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाने की व्यवस्था ठीक थी। अंजली श्रीवास्तव ने भी कहा कि पेपर ठीक हुआ है। पिंकी गुप्ता व दिव्यांशी भी परीक्षा से उत्साहित हैं।