{"_id":"5f4d16cd8ebc3e3d051e7b51","slug":"123-became-positive-including-seven-railway-personne-gonda-news-lko53776793","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात रेल कर्मियों समेत 123 लोग कोरोना से हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात रेल कर्मियों समेत 123 लोग कोरोना से हुए संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पिछले 24 घंटे में सात रेल कर्मियों सहित 123 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच का दायरा बढ़ने के कारण संक्रमितों की पहचान तेजी से हो रही है। अब तक जिले में 57200 लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें 51191 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 2563 लोग पाजिटिव मिलेे हैं और 48628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 6009 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
सोमवार को 550 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 42 लोग संक्रमित पाए गए वहीं रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में 81 लोग पाजिटिव थे। 508 लोग निगेटिव हैं और सोमवार को 951 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डा मधु गैरोला ने बताया कि अब तक 934 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ् हो चुके हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में 160 लोगों की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए।
वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कुल 83 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि रैपिड एंटीजेन किट से 61 व आरटीपीसीआर विधि से 22 जांचें की गईं। जिसमें बिरहमतपुर निवासी एक युवक(35) पाजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
वहीं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छपिया में सोमवार को चार कर्म चरियों का एंटीजेन किट से कोरोना टेस्ट हुआ। जिसमें दो कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मुजेहना के सीएचसी अधीक्षक डॉ विवेक मिश्र ने बताया कि सोमवार को एंटीजेन किट विधि के तहत 39 तथा आरटीपीसीआर की जांच के लिए 34 नमूने लिए गए। एंटीजेन की जांच के तहत 50 वर्षीय एक वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित मरीज को लेवल वन हॉस्पिटल में एडमिट करने की कार्यवाही कर दी गई है। तथा मरीज के परिवार को क्वारंटी कर दिया गया है।