फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   122 encroachments marked in Chowk area of Gonda, notice issued

गोंडा के चौक क्षेत्र में 122 अतिक्रमणकारी चिह्नित, नोटिस जारी

Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
122 encroachments marked in Chowk area of Gonda, notice issued
गोंडा। शहर के चौक क्षेत्र में 122 अवैध अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं। इन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शहर में टीम लगाकर जांच कराई तो कई स्थानों पर अवैध कब्जा मिला। कहीं नाले पर कब्जा है तो कहीं सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा है। इससे शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही पैदल चलने में भी समस्या बनी हुई है।
नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने अवैध कब्जों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 122 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 15 दिन में अवैध कब्जा हटाने को कहा है, इसके बाद प्रशासन खुद कब्जे हटाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। वहीं, शहर में सरकारी महकमे के कर्मियों की मिलीभगत के साथ ही सियासी गठजोड़ को अतिक्रमण में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू हुई तो सियासी दरबारों में इसकी गूंज भी पहुंच रही है। प्रशासन के तेवर से लोगों के कदम तो पीछे हट रहे हैं लेकिन अवैध कब्जों को बचाने का दांवपेंच शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed